राजनांदगांव. शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के प्रमुख संरक्षण में दीक्षारंभ समारोह - 2024, 5 अगस्त सोमवार को प्रात: 11 बजे से महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित है। आयोजन प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा अनुरूप गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि - मान. खूबचंद पारख, पूर्व उपाध्यक्ष छ.ग.शासन बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति, विशिष्ट अतिथि - मान. राजेन्द्र गोलछा समाजसेवी, मान. अतुल रायजादा समाजसेवी, मान. कोमल सिंह राजपूत समाजसेवी राजनांदगांव होंगे। प्रमुख रूप से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम 2024-25 के प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक चंदन के साथ मान. मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों शुभाशीष से दीक्षारंभ संपन्न होगा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations