17 जुलाई को हो रहे हरेली त्यौहार में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल, हरेली पर सी-मार्ट से गेड़ी खरीद सकेंगे लोग...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 नारायणपुर - छत्तीसगढ़ के प्रमुख तिहार हरेली हेतु जिले में वन विभाग के माध्यम से देवगांव के बंसोड़ो के द्वारा गेड़ी बनाकर सी-मार्ट में विक्रय हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। हरेली का त्यौहार प्रदेश में 17 जुलाई को मनाया जाएगा। हरेली तिहार में गेड़ी चढ़ने की परंपरा है, इस दिन लोग गेड़ी चढ़कर सभी ग्रामीण वर्षा ऋतु का स्वागत करते है एवं खुशियां मनाते हैं। गेड़ी का निर्माण लगभग दो मीटर के दो बांस से किया जाता है, एक और बांस को बीच से फाड़कर दो भागों में बांटा जाता है और उसे रस्सी से जोड़कर पउवा बनाया जाता है, पउवा असल में पैरदान होता है। सी मार्ट नारायणपुर में गेडियों की कीमत 150 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसे इच्छुक व्यक्ति सी-मार्ट से गेड़ियां खरीद सकते हैं।

बांस से बनाई जाती है गेड़ियां 

गेड़ियां बांस से बनाई जाती हैं। दो बांस में बराबरी दूरी पर कील लगाई जाती है। एक और बांस के टुकड़ों को बीच से फाड़कर उसे दो भागों में बांटा जाता है, उसे रस्सी से फिर से जोड़कर दो पउवा बनाया जाता है। यह पउवा असल में पैरदान होता है, जिसे लंबाई में पहले काटे गए दो बांसों में लगाई गई कीलों के ऊपर बांध दिया जाता है। गेड़ी पर चलते समय रच-रच की ध्वनि निकलती है, जो वातावरण को और आनंददायक बना देती है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations