धमतरी- कार से गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है |कार से 70 किलो गांजा जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है | मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डमरू हनताल उमरकोट से गांजा लेकर रायपुर ले जा रहा था. तभी सूचना मिलने पर बोराई पुलिस ने कार्रवाई की |

बता दें कि जिले की सरहद से ओड़िशा प्रांत लगा हुआ है, जहां से जिले के रास्ते गांजे की तस्करी होती रहती है | हालांकि बीते कुछ समय से इस तस्करी पर विराम लग गया था मगर तस्कर अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं |बताया जा रहा कि सोमवार को जिले के रास्ते से गांजे की तस्करी हो रही थी मगर थाना बोरई पुलिस की सक्रियता के चलते तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया |

Facebook Conversations