खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रांसपोर्टर की मौत:बिलासपुर-अंबिकापुर NH पर झपकी आने से हुआ हादसा, बिहार के रहने वाले थे
त्वरित खबरें :पायल रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चला रहे ट्रांसपोर्टर को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations