100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने दी धमकी पकड़ने की कोशिश की तो कूद कर दे दूंगा जान पुलिस के पहले हाथ पांव.....
भिलाई: बाबा दीप सिंह नगर निवासी एक युवक जवाहर नगर में मोबाइल के 100 फीट ऊंची टावर पर चढ़ गया।नीचे पुलिस और आसपास के लोग खड़े हैं लेकिन, वह युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है। जो युवक टावर पर चढ़ा है वह वैशाली नगर थाना का निगरानी बदमाश है।और कोहका में एक घर में हुई चोरी का संदेही भी है। एसीसीयू की टीम ने एक आरोपित को पकड़ा है,जिससे इस बदमाश का सुराग मिला।
पुलिस उसके घर पर गई थी बदमाश ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा कर रखा है।उसने अपने मोबाइल पर पुलिस टीम को देख लिया और पकाने जाने के दर से वह मोबाइल के टावर पर चढ़ गया ।अब वह टावर के ऊपर से पुलिस को धमकी दे रहा है कि यदि उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा।
जानकारी के अनुसार बाबा दीप सिंह नगर निवासी राहुल बंसोड़ गुरुवार के दोपहर से जवाहर नगर के मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। एसीसीयू की टीम चोरी के एक मामले में उससे पूछताछ के लिए उसे लेने के लिए घर गई थी। इसकी खबर लगते ही वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया वह मोबाइल टावर के ऊपर से एक ही बात बोल रहा है कि यदि उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह टावर से नीचे कूद जाएगा।
पुलिस की एक टीम मोबाइल टावर के पास ही तैनात है। बताया जा रहा है की कोहका के एक घर में चोरी हुई थी ।एसीसीयू की टीम ने घर में चोरी करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। उसने राहुल बंसोड़ के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई और चोरी का कुछ सामान उसके पास होने की जानकारी दी।इस पर एसीसीयू की टीम राहुल बंसोड़ के घर पर पहुंची लेकिन संदेही पकड़े जाने के दर से मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
बदमाश के टावर पर चढ़ने से पहले पुलिस के हाथ पांव:
निगरानी बदमाश राहुल बंसोड़ के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद से एसीसीयू की टीम के हाथ पांव फूले हुए हैं ।इसका कारण यह है कि इसके पहले हैदराबाद में ऑनलाइन सट्टा एप का एक आरोपित सुजीत साव पुलिस को देखकर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उस घटना के बाद अब यह बदमाश मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। जिसके चलते पुलिस की धड़कन बड़ी हुई है वहीं पुलिस लगातार बदमाश को समझने का प्रयास कर रही है ताकि वह नीचे उतर जाए।
6 घंटे के बाद भी रेस्क्यू टीम को नहीं बुलाया गया: द
बदमाश राहुल बंसोड़ लगातार समझाइए देने के बाद भी नीचे उतरने को तैयार नहीं है।और पुलिस नीचे खड़े होकर इंतजार कर रही है। युवक के टावर पर चढ़ने के 6 घंटे बाद भी पुलिस ने रेस्क्यू टीम को नहीं बुलवाया यदि युवक टावर से नीचे कूद जाता है। तो यह बड़ी घटना होगी साथ ही पुलिस की लापरवाही भी है कि युवक की बातों को गंभीरता से ना लेकर रेस्क्यू टीम को नहीं बुलाया गया। यदि कोई घटना होती है तो इसमें पुलिस की जिम्मेदारी होगी। हालांकि अभी भी युवक को समझने का प्रयास जारी है।
एएसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने कहा चोरी के एक संदेही ने राहुल बंसोड़ के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद उससे पूछताछ के लिए टीम पहुंची थी लेकिन वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया है उसे समझाने का प्रयास जारी है।

Facebook Conversations