सुकमा।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जवानों ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे केरलापाल गांव में एक्टिव एक ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।जिला सुरक्षा बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर एवं 206 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गांव से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली जिला दंतेवाड़ा थाना अरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव की निवासी है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली नक्सल संगठन के साथ मिलकर पिछले 5-6 सालों से लगातार सरकार के खिलाफ उनके नापाक इरादों को अंजाम दे रही थी। जिसके कारण राज्य सरकार ने महिला नक्सली पर 5 लाख रूपये का ईनाम रखा था।
Facebook Conversations