स्मृति नगर ग्रीन वेली में बड़ा हादसा: सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात गंभीर रूप से घायल...
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

आज सुबह 1.45 बजे डी-3/44, में किराए पर रहने वाले कुछ छात्रों ने रश ड्राइविंग करते हुए, उपरोक्त गाड़ि से मेन गेट जो की सुरक्षा गार्ड बंद करके रखे थे, जोरदार ठोकर मारते हुए कॉलोनी के अंदर आ गए. हाई स्पीड कार से छात्रों द्वारा गेट पे ठोकर मारने के कारण, मेन गेट टूट गया और सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात गणपत साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं . उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर है. कुछ दिनों से हमारे गार्ड आधी रात के समय सभी आने-जाने वालों की जांच कर दीये थे, जिसके कारण छात्रों को जो रात में अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमते हैं, परेशानी होने लगती है. यह घटना उनकी हताशा का मुख्य कारण है. यह बहुत गंभीर ममाला है और हमारी कॉलोनी में बाहरी से आये हुए छात्र परेशानी और न्यूसेंस पैदा कर रहे हैं. ये लड़के डोंगरगढ  से हैं. हमारी कॉलोनी में बहुत सारे दलाल रह रहे हैं, और वे छात्रों को किराए पर मकान उपलब्ध कराकर हमारी कॉलोनी के माहौल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. यह भी देखा जा रहा है, कि हमारी कॉलोनी में रहने वाली कुछ महिलाएं, पुरुष और लड़कियां भी यह धंधा कर रही हैं . वे सभी बिना किसी उचित जांच या पुलिस सत्यापन के बाहरी छात्रों/छात्राओं को मकान उपलब्ध करा रहे हैं. यह बहुत गंभीर चिंता का विषय है और दिन-प्रतिदिन हमारी कॉलोनी के अंदर बदमाशों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका कारण इस कॉलोनी के कुछ निवासियों द्वारा थोड़े से पैसे के लिए की जाने वाली दलाली है. सभी कॉलोनी निवासियों और घर मालिकों से अनुरोध है, कि वे एक साथ आएं और इस प्रकार के दलालों और कुछ निवासियों द्वारा की जा रही इन गतिविधियों का विरोध करें, ताकि हम अपनी कॉलोनी में शांति और डिसिप्लिन के साथ रह सके, विशेष रूप से रात के समय. जब हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर देते हैं, तो बदमाश इस प्रकार की हरकतें करने लगते हैं. हमें इन गतिविधियों का कड़ा विरोध करना चाहिए. सभी से अनुरोध है कि कृपया एकजुट होकर ऐसा करने वाले दलालों का कड़ा विरोध करें, ताकि हमारी कॉलोनी सुरक्षित हो सके, आने वाले दिनों में. यह सभी सम्मानित घर मालिकों और निवासियों की जानकारी के लिए है . 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations