समाधि स्मारक का किया भूमिपूजन
राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमीत शाह ने आज डोंगरगढ़ स्थिति चंद्रगिरि तीर्थ में दिगम्बर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में समाधि स्मारक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, लोकसभा सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय, जैन समाज के संत समता सागर महराज, जनप्रतिनिधि एवं जैन समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंद्रगिरि तीर्थ के प्रतिभास्थली विद्यालय के बच्चों और दीदीयों से की मुलाकात
- केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रतिभास्थली विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान चंद्रगिरि तीर्थ के प्रतिभास्थली विद्यालय में बच्चों और दीदीयों से मुलाकात की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह ने प्रतिभास्थली विद्यालय परिसर में चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन, लोकसभा सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय, जनप्रतिनिधि एवं जैन समाज के पदाधिकारी, प्रतिभास्थली विद्यालय के विद्यार्थी और दीदीयां उपस्थिति रहे
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमीत शाह ने मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर देश की समृद्धि, खुशहाली एवं प्रगति की कामना की
राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह आज डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन किए कर देश की समृद्धि, खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, लोकसभा सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, कोषाध्यक्ष सीपी मिश्रा, महेंद्र परिहार, प्रकाश बिंदल, बबलू शांडिल्य, अजय सहित ट्रस्टी एवं मैनेजर गुनी उपस्थिति रहे
-----------------------

Facebook Conversations