राजनांदगांव - सन्निकट नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्र. २४ शीतला माता वार्ड से सामान्य वर्ग से भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के मंत्री अमितेश झा ने प्रबल दावेदारी की है। अमितेश झा लंबे समय से वार्डवासियों के सुख दु:ख के साथी रहे है एवं वार्ड के विकास में बराबर भूमिका निभाते रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए अथक मेहनत की है व वार्ड में लगभग ५ वर्षो से बी.एल.ओ. की भूमिका निभा रहे है जिसके लिए पार्टी आला कमान उनकी प्रशंसा कर चुकी है। अमितेश झा भाजपा से लम्बे समय से जुड़े हुए है। उन्होंने अपने वार्ड के विकास को पहली प्राथमिकता दी है जिसकी जानकारी मतदाताओं को देते हुए आकर्षित कर रहे हैं उनकी यह तैयारी वार्डवासियों को भा रही है। अमितेश झा की तैयारी बहुत पहले से चल रही है वार्ड की जनता की समस्याओ को हल करने एवं वार्ड के विकास के लिए वह शुरू से गंभीर है और वार्डवासियों के साथ मिल जुलकर प्रयास करते रहे है। वैसे भी छोटी-मोटी समस्या लेकर वार्डवासी इनके पास आते ही रहे हैं चाहे वह वार्ड की बिजली, पानी, सफाई जैसी समस्याओं के निदान की दिशा में इन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है। शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने में भी वे गरीबो और जरूरतमंदो की मदद करते आ रहे हैं। वैसे वार्ड की जनता इस बार अमितेश झा को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद रखे हुए है एवं वर्तमान में पिछले ५ साल से कांग्रेस के पार्षद को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations