शहीद दिवस पर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया गया
त्वरित ख़बरें - सत्य व अहिंसा के मार्ग में चलकर हम अपने जीवन के कठिन से कठिन लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं

शहीद दिवस पर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत व आदर्श हर युग व हर काल में प्रासंगिक है। सत्य व अहिंसा के मार्ग में चलकर हम अपने जीवन के कठिन से कठिन लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। ब्लाॅक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत को स्वाधीनता दिलाने वाले युग पुरूष महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित शहादत दिवस समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत की आजादी दिलाने में महात्मा गांधी के योगदान को स्मरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं देश की एकता, अखंडता व भाईचारा के लिए महात्मा गांधी के योगदान को नमन करते हुए कहा कि वे युग पुरुष थे। उनके आदर्श व सिद्धांत को केवल भारत वर्ष ही नहीं विश्व के हर स्थानों में महत्व मिलता है।

हर जगह उन्हें संत व महात्मा के रूप में नमन किया जाता है। शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद मुकेश सिन्हा, अविनाश कोमरे, शंकर निषाद, मनीष बंसोड, शमीमुद्दीन कुरैशी, अफसान खान, विनोद डेहरिया, पिंटू तिवारी, रवि हेनरी, संदीप दुबे, नंदकिशोर बंसोड, मोहनलाल ध्रुवे, माइकल शर्मा, पवन ठाकुर, हरदीप छाबडा, लोकदीप बोरकर, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, अजय अग्रवाल, पिन्टू साहू, ओमेश दुबे, वैभव परिहार सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गांधी के बताए मार्ग पर चलने से ही देश का विकास होगा
घुमका| ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी घुमका ने शहीद दिवस के अवसर पर गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेसी कमल कुमार दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। हम सब को उनके बताए मार्ग पर चलना होगा, तभी हमारे देश का विकास होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रतन यादव, जिला सचिव नवनीत सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि चंद्रेश वर्मा, ओमप्रकाश साहू, दिनेश पुराणिक, नेमदास साहू, रामसिंह साहू व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
डोंगरगढ़|
 ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत ही नहीं अपितु दुनिया को सत्य अहिंसा और सत्याग्रह का जो मार्ग दिखाया। उस मार्ग पर चलकर भारत सहित विश्व के कई राष्ट्रों ने स्वतंत्रता की प्राप्ति की है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गोमास्ता, नपाध्यक्ष सुदेश मेश्राम, संध्या देशपांडे, नलिनी मेश्राम, संजय श्रीवास्तव, अनिल मेश्राम, रिमी भाटिया, जितेंद्र भाटिया, बलदेव यादव, एडविन हैदर, दुलीचंद बडोले, किरण मेश्राम, मधु श्रीवास्तव, बबलू शांडिल्य, निजार जीवा, शिशुपाल भारती, रामजी तराने, गणेश साहू, नरेश करसे, अकील कुरैशी, ललिता साखरे, रेखा खोबरागडे, बिंदा बाई कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations