पाटन ब्लॉक के युवा पत्रकार किशन हिरवानी पर किया हमला, दुकान में बैठकर काम कर रहे थे तभी किया गया हमला सिर में आई चोट....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

पाटन ब्लॉक के युवा पत्रकार किशन हिरवानी पर किया हमला, दुकान में बैठकर काम कर रहे थे तभी किया गया हमला सिर में आई चोट....

सेलुद के पत्रकार और साहू समाज के तहसील मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी पर आज कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया जानकारी के मुताबिक किशन हिरवानी सेलुद बजरंग चौक में स्थित अपने फोटो स्टूडियो में काम कर रहा था। तभी एक युवक मुंह में गमछा बांधे आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पैन कार्ड बनाने के बहाने दुकान पर पहुंचा था ।पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस भी तत्काल चारों तरफ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम हमलावर को पता साजी कर रही है। इस घटना में कृष्ण हिरवानी के सिर में चोट आई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations