त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
दुर्ग। स्टील सिटी भिलाई में नशे के सौदागरों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ बदमाश पुलिस से मुखबिरी के शक में एक 16 साल के नाबालिग का हाथ पैर बांधकर बेरहमी से लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे है. बता दें कि वीडियो में दिखने वाले बदमाश आदतन अपराधी है और भिलाई 3 के CSEB कालोनी के आस-पास के इलाके में ये बदमाश गांजा और शराब बेचते है और इसी तरह से लोगों को परेशान करते है.इन बदमाशों की वजह से सीएसईबी कालोनी के रहवासी काफी परेशान है. स्थानीय लोगो का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

Facebook Conversations