मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गरिमामयी उपस्थिति में आज ग्राम मुरमुंदा विकासखंड धमधा में समाधान शिविर का आयोजन हुआ....
मुख्यमंत्री द्वारा मुरमुंदा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की गई इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए पूरे मुरमुंदा वासी ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।
शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, जॉब कार्ड, पेंशन केसीसी, चेक एवं एटीएम कार्ड का वितरण किया गया।
शिविर में किया गया सामग्री वितरण मुख्यमंत्री साय समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां,मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड, पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, चेक और एटीएम कार्ड वितरित किया। मुख्यमंत्री साय ने अंत में कहा कि सरकार का कार्य सिर्फ शासन चलाना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है... जब शासन जनता के द्वारा तक आता है! तभी असली सुशासन स्थापित होता है! सुशासन शिविर को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबोधित किया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में खादी बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे विधायक साजा ईश्वर साहू,अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकार, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ,पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सावला राम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ,मुख्यमंत्री के सचिव दयानंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुरमुंदा सहित 15 पंचायत के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Facebook Conversations