*ए.आर.ओ. ने ली सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर, बीएलओ की बैठक*
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

ए.आर.ओ. ने ली सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर, बीएलओ की बैठक

       दुर्ग , 21 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन के परिपेक्ष्य  में भारत निर्वाचन आयोग तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 67-अहिवारा (अ.जा.) के एआरओ सोनल डेविड द्वारा सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर, बीएलओ की संयुक्त बैठक नंदिनी नगर कालेज एवं भिलाई 03 कालेज में ली गई। बैठक में मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा भरी गर्मी के समय मतदान तिथि 07 मई को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र में पीने का पानी की पर्याप्त व्यवस्था ,शाइनएज लगाए जाने, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रेम्प व व्हीलचेयर की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, महिला-पुरुष मतदाता हेतु पृथक-पृथक शौचालय के उपाय करने हेतु निर्देश दिए स सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित कर अपने सेक्टर के अंतर्गत रूट मैप अनुसार मौका जाकर मूलभूत जानकरी एकत्रित करने निर्देशित किया, सम्पूर्ण ट्रेनिंग में तहसीलदार धमधा एवं नायब भिलाई 03 सहित मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिए जाने में सहयोग किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations