राहुल ओझा डोंगरगढ़ - क्षेत्र क्रमांक 14 जनपद पंचायत के प्रत्याशियों में जोरदार चुनावी मुकाबला देखने को नजर आ रहा है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में कुल 5 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। क्षेत्र क्रमांक 14 जनपद पंचायत पद के लिए चंद्रेश बंजारे, निर्मल साहू, छत्री वर्मा, राकेश टंडन तथा तामेश्वर साहू ने अपनी दावेदारी जनता के सामने प्रस्तुत करते हुए अपने अपने लिए जन समर्थन मांगा है। बात करें चुनावी मुकाबला की तू प्रमुख रूप से 5 में से 3 उम्मीदवार एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत नागतरई से वर्तमान सरपंच क्षत्रि वर्मा जनपद प्रत्याशी के रूप में चुनावी दंगल में ताल ठोकते हुए क्षेत्र के हर गांव में विकास का दावा किया जनता को मूलभूत सुविधाओं पहुंचने की बात कही है। वहीं दूसरी और गांव के ही ग्रामीणों द्वारा सरपंच क्षत्री वर्मा पर सी.सी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार व मनरेगा मास्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरने जैसे संगीन आरोपो लगाए ग्रामीणों के आरोप का नागतरई सरपंच क्षत्री वर्मा ने खुलकर आरोपो का खंडन किया तथा राजनीतिक द्वेष से उन पर आरोप लगाए गए हैं कहते हुए अपना पक्ष रखा है। वहीं दूसरी और चुनावी दंगल में पहली बार उतरे ग्राम पंचायत नागतरई के ही पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गोविंद टंडन के पुत्र राकेश टंडन सभी प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं । उन्होंने युवा वर्ग के साथ-साथ महिला वर्ग तथा बुजुर्गों के सेवा का लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरने की बात कही वही धुसेरा पंचायत के चंद्रेश बंजारे भी इन दो चुनावी प्रतिद्वंदियों के चुनावी रहा के बीच में रोड़ा अटकाते हुए पूरे दाम कम से चुनाव लड़ रहे हैं ।देखने वाली बात यह है की जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।



Facebook Conversations