राजनांदगांव - शिक्षकों का सबसे पुराना व विशाल संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के राजनांदगांव जिले के अध्यक्ष रामनारायण सिंह बघेल को प्रदेश संगठन का कार्यकारी प्रांताध्यक्ष भी बनाया गया है।विगत दिनों न्यायाधानी बिलासपुर में संपन्न प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ की बैठक आहूत कर निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न हुई। जिसमें संघ का प्रांताध्यक्ष सुनील कौशिक बिलासपुर, महामंत्री काशीराम रजक मल्हार, कोषायक्ष जितेन्द्र कन्नौजे रायपुर के अलावा रामनारायण सिंह बघेल को सर्व सम्मति से प्रदेश का कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारी उप प्रांताध्यक्ष सत्यदेव वर्मा, आशा लता चौहान एवं प्रांतीय मंत्री अजय श्रीवास्तव चौकी, दीपक सिंह ठाकुर धमतरी, अजय श्रीवास्तव छुईखदान, चंद्रकला शर्मा बिलासपुर, कार्यालय मंत्री डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान बिलासपुर, प्रवक्ता बलराम पाण्डे रतनपुर, प्रमुख संगठन मंत्री विश्राम निर्मलकर, संगठन मंत्री कामेश्वर वैष्णव आदि।बैठक में समस्त निर्वाचित पदाधिकारी के पदोन्नति क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान, डी.ए. व अन्य समस्याओं को प्रमुखता से शासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations