बढ़ गई ठंड, आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है और अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदली छाई हुई थी, जिससे ठंड न के बराबर थी। मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हुई है। अब आउटर क्षेत्रों में ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से ठिठुरन की अहसास होने लगी है। साथ ही ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मौसम साफ होते ही इन दिनों आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और उस ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। अब गर्म कपड़े और अलाव ही सहारा बना हुआ है। बताते चलें की मौसम साफ होते ही तापमान नीचे की ओर लुढ़कता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में तीन से लेकर छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज बुधवार को तापमान एक से तीन डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में ठंडी और शूज कान्हो का आगमन लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश के आउटर इलाकों में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। वहीं बाकी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर और बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बीजापुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड में 1.5 डिग्री कम रहा। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations