उतई नगर पंचायत को सर्वसुविधायुक्त और विकसित बनाने,आम जनता ने भाजपा प्रत्याशियों के हाथ को मजबूत करने का लिया संकल्प 3 फरवरी, नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गई है नगर पंचायत उतई में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू ने नगर की आराध्य मां शीतला की पूजा अर्चना की एवं विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का वितरण किया,जनसम्पर्क यात्रा की शुरुआत करते हुए। वार्ड-1,2,3,09,10,11,8,12,13 में आम जनता से आशीर्वाद मांगा।इस सघन ज़न सम्पर्क यात्रा में सरस्वती नरेंद्र साहू ने भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,वार्ड से पार्षद प्रत्याशी,पूर्व पार्षद,कार्यकर्ता शामिल थे।नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आम नागरिकों ने खुशी से अपना आशीर्वाद देने का वादा किया। वहीं सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सरस्वती नरेंद्र साहू को अपना समर्थन दिया ।अध्यक्ष प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू ने विकसित उतई के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजयुमों प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर,चुनाव प्रभारी मनोज सोनी,शैलेन्द्र सेन्डे,मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,महामंत्री सोनू राजपूत,नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू,चंदु देवांगन,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,रूपेश पारख,नरेंद्र साहू,भीमसेन सिन्हा,बिमला कंमड़े,शीतल रात्रे,दनेश्वरी देशमुख,विनोद,चिंटू सिन्हा,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations