आज से आवास पारा वार्ड नं.९ डिलापहरी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :-   विकासखण्ड के ग्राम डिलापहरी में १८ जनवरी शनिवार से जय माँ चंद्रहासिनी स्वयं सहायता समूह एवं समस्त ग्रामवासी आवास पारा वार्ड नं.९ डिलापहरी में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसमेें मुख्य भागवत चार्य पूज्य पं. पवनकुमार मिश्रा जी महाराज होगें। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर १२ बजे से ५ बजे तक होगा। पहले दिन ही १८ जनवरी को  कलश यात्रा एवं वेदी पूजन गौकर्ण कथा। दूसरे दिन १९ जनवरी को भागवत कथा प्रारंभ। तीसरे दिन २० जनवरी को सृष्टि वर्णन, वराह अवतार, धु्रव-चरित्र। चौथा दिन २१ जनवरी को जड़ भरत चरित्र,प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन। २२ जनवरी को वामन अवतार, राम कृष्ण जन्म। २३ जनवरी वृदावंदन लीला, गोवर्धन धारण,। २४ जनवरी मथुरा गमन, रूखमणी विवाह। २५ जनवरी को सुदामा चरित्र, परिक्षित, मोक्ष एवं शोभा यात्रा चढ़ौत्री। २६ जनवरी गीता सार, तुलसी वर्षा, हवन पूर्णाहुति, कपिल तर्पण भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहें। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations