शादी कार्ड बांटने अपने बहन के घर गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रेलवे ट्रेक पर युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान डौंडी थाना क्षेत्र के कुँवागोंदी गांव निवासी दुशांत साहू के तौर पर हुई है. दल्लीराजहरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैजानकारी के अनुसार, बुधवार को मृतक दुशांत साहू पिता दीनदयाल साहू (23 वर्ष) अपने गांव कुँवगोंदी से शादी का कार्ड बांटने अपनी बहन के घर सम्बलपुर गया था. आज सुबह उसकी लाश दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रेलवे ट्रेक पर मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुँची दल्लीराजहरा पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना स्थल से पुलिस को मृतक युवक की बाइक मिली है.
त्वरित खबरे -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations