युवक का अपहरण कर की पिटाई, मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर; बेटा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवक विक्की शर्मा के लिए ऑनलाइन महादेव एप सट्टा का संचालन करता था। उसकी रकम की वसूली के लिए कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा ने उसका अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्की शर्मा और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पहले ही जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद विक्की शर्मा ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। पुलिस ने विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations