ये रिश्ता क्या कहलाता है:शिवांगी जोशी ने खत्म की शो की शूटिंग...
त्वरित खबरे

टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक रहा है और टीवी पर इतिहास रचने में कामयाब रहा है। यह शो एक लीप और एक नए दौर की ओर बढ़ रहा है। और समय के साथ बदलने का मतलब एक्टर्स में बदलाव भी है। अब शो में नए एक्टर्स आएंगे, वहीं मौजूदा लीड शो से विदाई ले रहे हैं। एक्टर मोहसिन खान (जो शो में कार्तिक की भूमिका निभा रहे हैं) ने पहले ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और अब एक्ट्रेस शिवांगी (जो सीरत का किरदार निभा रही हैं) जल्द ही अपनी शूटिंग भी पूरी करने वाली हैं।

शिवांगी ने दिया शो से जुड़े लोगों को धन्यवाद

शिवांगी कहती हैं, "ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और सीरत (खासकर नायरा) का किरदार निभाते हुए मुझे जो असीम प्यार और स्नेह मिला है, उसके लिए मैं हमेशा आप सब की आभारी रहूंगी। राजन शाही सर, स्टार प्लस, शो, मेरे को-स्टार्स और इसे बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों को, मुझे बेहतरीन यादें देने के लिए धन्यवाद।"

शिवांगी शो को करेंगी सबसे ज्यादा याद

शिवांगी आगे कहती हैं, "आप सभी के बिना, मैं वो नहीं बन सकती, जो मैं आज हूं। किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनने का मौका मिलना दुर्लभ है जो सुंदर, ऐतिहासिक और अविश्वसनीय हो। और आखिरी में हमारे शुभचिंतकों को, नायरा और सीरत के प्यार में पड़ने और अंत तक हमारी जर्नी का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। मैं इसे सबसे ज्यादा याद करूंगी।"

शुरुआती सीजन में हिना खान और करण मेहरा थे लीड रोल में

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का प्रीमियर 2009 में हुआ था और शुरुआती सीजन में हिना खान और करण मेहरा को लीड रोल में दिखाया गया था। बाद में, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को शो के लीड एक्टर्स के रूप में पेश किया गया और वो सीरियल के माध्यम से फैन्स से कनेक्ट कर पाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations