13 जून 2022
अंबागढ़ चौकी। मानपुर नगर में निवासरत दो महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक टायर के पट्टे से मारपीट करने वाले मानपुर थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के बाद इलाके का माहौल गरमाने लगा था, इसे देखते हुए राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने दोनो पुलिसकर्मियों पर उक्त कार्रवाई की है। इधर पूर्व सांसद और जिला भाजपा के अध्यक्ष मधुसूदन यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पुलिस की मार से कराह उठी महिलाओं ने फूट-फूटकर रोते हुए मानपुर पुलिस के दुर्दांत चेहरे को लेकर आप बीती सुनाई। तब भाजपा नेता और नगरवासियों ने थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि भक्षक बने पुलिसकर्मियों पर सीधे FIR दर्ज हो।

Facebook Conversations