वनरक्षक पर जानलेवा हमला : युवकों ने सिर पर फोड़ी बियर की बॉटल, किया लहुलुहान....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 बलौदाबाजार-  पिकनिक मनाने गए युवकों ने वनरक्षक पर प्राणघातक हमला किया है | हमलावरों ने इस कदर वार किया कि, वनरक्षक लहुलुहान हो गया |जिसे इलाज के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है | पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है |

बता दें कि, तुरतुरिया में पिकनिक मनाने आए कुछ युवकों ने वन रक्षक पर बियर की बॉटल से हमला किया | जिससे वह बुरी तरह से घायल हुआ है,घायल वनरक्षक का इलाज जारी है |वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है |

सवाल यह उठता है कि, जहां एक ओर ऐसे देवत्व स्थान जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने रामवनपथ गमन के नाम से चिन्हांकित किया है |जहां भगवान राम के पुत्र लवकुश का जन्म हुआ |जहां लोग संतान पाने माता गढ़ आते है, क्या यहां शराबखोरी उचित है |शासन ऐसे लोगों पर प्रतिबंध और कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती |

वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, घटना हुई है कसडोल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है |साथ ही कलेक्टर व एसपी को जानकारी दी गई है और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने निवेदन किया गया है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations