जामुल पुलिस की कार्रवाई; आरोपी जावेद हुसैन के खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के मामले दर्ज
त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

दुर्ग। जिले में संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मादक पदार्थों और गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस ने कार्रवाई की है। 22 सितंबर की सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान घासीदास नगर क्षेत्र से एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, अभियान के दौरान 3 वारंटियों को भी पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान घासीदास नगर निवासी जावेद हुसैन (34) की जांच की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लोहे का एक धारदार हथियार बरामद हुआ। हथियार रखने के संबंध में पुलिस ने थाना जामुल में अपराध क्रमांक 702/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार जावेद हुसैन के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मारपीट के 2, हत्या के प्रयास का 1 और बलात्कार का 1 मामला दर्ज होना बताया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और हथियार रखने से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी धारदार हथियार अपने कब्जे में लेकर सार्वजनिक क्षेत्र में घूम रहा था। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के बाद हथियार जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने 3 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध गतिविधि या हथियार संबंधी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने लोगों से विवाद या हिंसा की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस की सहायता लेने की अपील की है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations