माह के 1 से 7 जुलाई के बीच समस्त कर्मचारियों का वेतन भुगतान हर हाल हो:लेखा प्रभारी दीपक साहू:
दुर्ग।29 जून।नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आज वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग प्रभारी दीपक साहू ने ली समिति की बैठक में समिति आयोजित किया गया।बैठक का प्रारंभ का वित्त एवं लेखा समिति कें सदस्या रही गायत्री साहू की निधन पर शोक व्यक्त करते दो मिनट का सभी सदस्यों एवं उपस्थित रहे अधिकारियों ने दो मिनट की मौन रख कर किया गया श्रद्धांजलि। बैठक में वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग प्रभारी दीपक साहू के अध्यक्षता में बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय तथा स्थापना व्यय के सम्बंध में चर्चा किया गया तथा वर्ष 2024-25 में 3 माह में प्राप्त आय - अनुदान से प्राप्त राशि तथा इन राशियों से किन-किन कार्यो में राशि व्यय किया गया इन पर भी विस्तृत चर्चा किया गया।बैठक में लेखा प्रभारी दीपक साहू द्वारा लेखा अधिकारी को माह के 1 से 7 जुलाई तक समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की वेतन भुगतान हर हाल में करने के लिए निर्देश दिये।बैठक में उपस्थित थे। पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, महेश्वरी ठाकुर,ज्ञानदास बंजारे, भास्कर कुंडले,अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज, इंद्राणी कुलेश्वर साहू,माहेश्वरी ठाकुर के अलावा प्रभारी लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा,योगेंद्र वर्मा।

Facebook Conversations