Viral Jokes in Hindi: कहते हैं इंसान को अच्छी सेहत के लिए खानपान और व्यायाम के साथ-साथ खुश रहना भी बेहद जरूरी है. इससे आपका सारा तनाव खत्म हो जाता है और व्यक्ति मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहता है. हम आपके लिए लेकर आए हैं एक से बढ़कर एक जोक्स. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने मुस्कुराने का ये सिलसिला.
1) चिंटू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया.
लड़की के मां-बाप बोले –“हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है.”
चिंटू बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे.”
2) एक पागल खाली पेपर को
बार-बार चूम रहा था
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है
दूसरा- मगर ये तो खाली है
पहला- आज कल बोल-चाल बंद है
3) सोनू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर - 50 हजार...!
सोनू - अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से) - तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना, मुफ्त में हो जाएगा...!
4) बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला -
मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है...?
मम्मी - ये तेरे पापा हैं...!
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं...!
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी ही बेहोश हो गई...!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Facebook Conversations