गरियाबंद 17 जनवरी 2024/कलेक्टर दीपक अ्रगवाल के निर्देशानुसार जिले में गौरव गरियाबंद अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विकासखंड स्तरीय जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए निःशुल्क कोचिंग का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद विकासखंड के 42 छात्र-छात्राओं ने 15 दिनों तक कोचिंग प्राप्त किया। विकासखंड गरियाबंद में शिक्षा के क्षेत्र मे एक नया प्रयोग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव द्वारा नवाचार किया गया। साथ ही कक्षा 6वीं जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025 हेतु विकासखंड स्तरीय निःशुल्क कोचिंग 1 जनवरी से प्रारम्भ किया गया था। जिसका आज समापन किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा ने नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस निःशुल्क कोचिंग से निश्चित ही आप लोगों को फायदा मिलेगा तथा यहां आप लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिला है। उन्होंने नवोदय विद्यालय में चयन उपरांत मिलने वाली पढ़ाई, रहने, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व 1 जनवरी 2025 को कोचिंग का शुभारंभ रायपुर के सहायक संचालक अजीत कुमार जाट ने करते हुए इस कोचिंग की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। 15 दिवस तक चले इस निःशुल्क कोचिंग में मार्गदर्शन देने जिला शिक्षा अधिकारी ए.के सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के. एस. नायक, जिला परिवहन अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, जिला नोडल गौरव गरियाबंद श्याम चंद्राकर, सहायक नोडल मनोज केला, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, स्त्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा के साथ हो जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका से शिक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित हुए। कोचिंग को सफल बनाने में कृष्ण कुमार बया, मनोज चंद्राकर एवं समस्त संकुल समन्वयक, पुनारद राम निषाद, डगेश्वर क्षत्री, मनोज साहू एवं शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations