विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में स्वागत कर आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में स्वागत कर आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना....

दुर्ग: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन अयोध्या धाम अंतर्गत अयोध्या के भगवान राम लाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। बैंड की धुन में जय श्री राम के नारे कुंज रहे थे,रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में स्वागत कर आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना....

 दुर्ग रेलवे स्टेशन में दोपहर 12:00 बजे अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद इक्का सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुल 185 श्रद्धालुओं सहित कुल 850 श्रद्धालु शामिल है। 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि दुर्ग रेलवे स्टेशन वापसी होगी। इस यात्रा में बस्तर बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री राम लाल दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम हरवंश सिंह मिली,उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations