वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा,
त्वरित ख़बरें - घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ,परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग के बाजितपुर दुर्गा मंदिर के समीप रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी गौड़ी शुक्ला के पुत्र शानू कुमार बताया गया है। मौके पर जुटे लोगों ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दिया। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को समझाने बुझाने में जुटी है।

मृतक ननिहाल से लौट रहा था घर

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बाजितपुर दुर्गा मंदिर के समीप महुआ के तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जुटे लोगो ने महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया वही लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को समझाने बुझाने में जुटी है।वही घटना की जांच में जुट गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations