वार्षिक कार्य योजना :कोलिहापुरी में विकासखंड स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन 18 जून को...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

कोलिहापुरी- कोलिहापुरी स्थित 36 फोर्ट में 18 जून को शिक्षा चौपाल लगाया जाएगा। इसका उद्घाटन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक क्रीड़ा स्पर्धा होगी। साथ ही शिक्षकों को अपनी बातें रखने के लिए मंच दिया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अफसरों की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

उन्होंने बताया कि इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार होगा। वार्षिक कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे शिक्षकों को नए क्रियाकलाप के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में बीईओ के साथ पोषण मार्कंडेय, संजय चंद्राकर, युवराज बेलचंदन, चंद्रहास देवांगन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा चौपाल को लेकर रूपरेखा भी तय की गई। जिम्मेदारी भी बांटी गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations