ट्रम्प 44 साल की सबसे बड़ी जीत की ओर:सर्वे- अहम राज्यों में 57% वोट; बाइडेन को 7 बड़े राज्यों में सिर्फ 20% वोट
tvarit khabrein- mohsin khan reporting

अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 109 दिन पहले ही रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प बाजी मारते नजर आ रहे हैं। ट्रम्प ने मिलवॉकी में गुरुवार रात कन्वेंशन में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच टिकट पाया। शुक्रवार सुबह ट्रम्प कैंप के लिए एक और खुशखबर आई है।


रीयल क्लीयर पॉलिटिक्स के पोल के मुताबिक, ट्रम्प ने 7 बड़े राज्यों में बाइडेन पर 57% वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है। बाइडेन 20% वोट हासिल कर पाए हैं। इन राज्यों में मिशिगन, विस्कॉन्सिन, पेन्सिलवेनिया, नेवादा, नॉर्थ कैरोलीना, एरिजोना और जॉर्जिया हैं।

पिछली बार बाइडेन ने नॉर्थ केरोलीना को छोड़कर सभी में जीत हासिल की थी। इस पोल के बात संभावना जताई जा रही है कि ट्रम्प 1980 में रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन की 44 राज्यों में जीत के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बाइडेन की कमजोर पड़ती दावेदारी को देखकर राष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कमला ने उपराष्ट्रपति के लिए संभावितों के रूप में सीनेटर मार्क केली, गवर्नर एंडी बैशहीयर और रॉय कूपर का नाम शॉर्ट लिस्ट किया है। जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है।

आधिकारिक प्रत्याशी बनते ही ट्रम्प की हमास को दो टूक...
ट्रम्प ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए कहा कि मेरे राष्ट्रपति बनने तक अगर अमेरिकी बंधकों की रिहाई नहीं हुई तो दोषियों काे गंभीर तबाही भुगतनी पड़ेगी। दरअसल, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के वक्त हमास ने कुछ अमेरिकियों को भी बंधक बनाया था।

बाइडेन से आगे कमला... 60% डेमोक्रेट समर्थन में
कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के टिकट के और करीब हो गई हैं। पार्टी में उनके प्रतिद्वंद्वी काफी पीछे हैं। अन्य दावेदार गवर्नर गैविन न्यूसम के बारे में 40% जबकि गवर्नर ग्रेटचेन वाइटमर के बारे में 50% डेमोक्रेट कोई राय ही नहीं रख

बाइडेन अड़े, बोले- अगले हफ्ते मैदान में लौटूंगा

डेमोक्रेटिक प्रत्याशी राष्ट्रपति बाइडेन अब भी अपनी उम्मीदवारी पर अड़े हैं। कोरोना के कारण आइसोलेशन में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, "मैं अगले हफ्ते चुनाव मैदान में लौटूंगा।" पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाइडेन के खिलाफ बयान देने के बाद उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की डेमोक्रेटिक दावेदार के तौर पर चर्चा तेज हो गई है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations