13 फरवरी 2023
मेरठ. एक ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 3 किमी तक घसीट दिया है. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे. गनीमत रही कि यह चारों लोग कार से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गए. इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह सड़क हादसा रविवार की देर रात को मेरठ के परतापुर इलाके में हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. हालांकि अभी तक कार मालिक ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक की टक्कर से कार घिसटते हुए आगे बढ़ रही है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मेरठ के परतापुर के पास दिल्ली रोड पर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक अमित ने लहराते हुए गाड़ी चला रहा था.
इसी दौरान उसने कई कारों में टक्कर मार दिया. ऐसे में एक कार चालक ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद दोनों में खूब बहस हुई. इतने में अमित ने गुस्से में आकर ट्रक ना केवल आगे बढ़ा दिया, बल्कि सामने खड़ी कार में टक्कर मारकर उसे घसीटने लगा. बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से कार करीब तीन किमी तक घसीटती चली गई.


Facebook Conversations