रायपुर. छ्त्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है. रेलवे ने मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के कार्य के चलते फिर से ट्रेनों को रद्द किया है. इस बार भी 21 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि मालगाड़ी अपने समय से पटरी पर दौड़ रही है. बता दें कि रेलवे ने अलग-अलग जोन पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक इन गाड़ियों को रद्द किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलावा अन्य रेलवे जोन पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है. अगले कुछ दिनों तक रेल यातायात फिर से प्रभावित रहने वाला है.
रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि अलग-अलग सेक्शनों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी रखरखाव के लिए ट्रेन यातायात प्रभावित रह सकता है. मेंटेनेंस के चलते लगातार रद्द हो रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
08746/रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08745/गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
08740/08739/बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08729/रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08730/डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
08701/08702/रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08714/08715/इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
07805/07806/गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
07809/गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
07810/कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
08806/गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08808/वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
08805/चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
08721/रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08723/डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द
08724/गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द
बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस भी रद्द
1. बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
2. चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर-एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी |
इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट
1. 3 और 10 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22819 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट सिकंदराबाद जंक्शन-सुलेहल्ली-गुंटकल-रेनिगुंटा होकर रवाना होगी.
2. 8 अक्टूबर को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22820 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेनिगुंटा-सुलेहल्ली-गुंटकल-सिकंदराबाद- काजीपेट जं- बल्हारशाह होकर रवाना होगी.
3. 9 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22819 बिलासपुर-एरणाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट जंक्शन- सिकंदराबाद जंक्शन-सुलेहल्ली-गुंटकल-रेनिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी |

Facebook Conversations