टीवी चैनल के पत्रकार पर  हमला
त्वरित ख़बरें - धीरेंद्र का आरोप है कि भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू व उसके लोगों ने किया,
अमलेश्वर के जिला पंचायत सदस्य पर FIR

दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक टीवी चैनल के पत्रकार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पत्रकार को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। उसके सिर व कई अन्य जगहों में चोटें आई हैं। इस हमले का आरोप एक भाजपा नेता पर है। पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पाटन के अमलेश्वर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात 11.30 बजे के आसपास की है। धीरेंद्र गिरी गोस्वामी एक टीवी चैनल का पत्रकार है। अमलेश्वर स्थित वुडलैंड कॉलोनी में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर धीरेंद्र वहां पहुंचा था। धीरेंद्र ने उन लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो वह लोग अपना झगड़ा छोड़कर धीरेंद्र से भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने धीरेंद्र को बुरी तरह मारापीटा।

आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। धीरेंद्र का आरोप है कि उसके ऊपर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू व उसके लोगों ने किया है। वहीं मोरध्वज साहू ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भी मारपीट की गई है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत न दर्ज कर एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations