राजनांदगांव 08 जुलाई 2022।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (पेण्ड्री) राजनांदगांव में पंजीकृत व्यवसाय-सेक्टर आटोमोबाईल के टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही 20 जुलाई 2022 तक संस्था में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। योजनांतर्गत टैक्सी ड्राईविंग एवं मरम्मत संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से प्राप्त की जा सकती है।

Facebook Conversations