कोरबा- टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते दो कार जलकर खाक हो गई| यह घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में संचालित टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर की है| आग कैसे और क्यों लगी, इस बात का पता नहीं चल सका है |
सर्विस सेंटर में आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई| मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई| घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुटी| घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |

Facebook Conversations