त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन :
त्वरित खबरे :

 02 जून 2023

दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत दुर्ग जिले के जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 06 तथा 4 सरपंच, 13 पंचगणों के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 02 जून 2023 को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार सूचना प्रकाशन के तत्काल बाद नाम निर्देशन पत्र जमा लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 जून 2023, शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा जांच करने की तिथि 10 जून 2023, दिन शनिवार प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 जून 2023 अपरान्ह 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 12 जून 2023 सोमवार को अपरान्ह 3 बजे के बाद की जाएगी। मतदान आवश्यक होने पर 27 जून 2023, मंगलवार को प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 3 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 जून 2023 शुक्रवार को समय प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations