*थाना नेवाई व मोहन नगर के चैन स्नेचिंग के 7 मामलों का खुलासा।
*सुंनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने से पहले की मोटरसाइकिल की चोरी।
*पैदल सड़क पर जाती हुई महिलाओं को बनाया था निशान।
*मोटरसाईकल से घूम घूम कर सुबह शाम देता था घटना को अंजाम।
*आरोपी के कब्जे से 6 नग सोने की चेन वी लॉकेट सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल बरामद।
*आरोपी से तकरीबन 6 लाख 20,000 की मशरूका बरामद।
*आरोपी पूर्व में भी चेंज स्नेचिंग के प्रकरण में हो चुका है गिरफ्तार।
*1 आरोपी गिरफ्तार।
*एंट्री क्राइम ए साइबर यूनिट दुर्ग थाना नेवई ,मोहन नगर ,भिलाई भट्टी की संयुक्त कार्यवाही।
जिले में लगातार एक के बाद एक चेन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा माल मुलाजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी की करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राइम) सुश्री ऋचा मिश्रा(रा .पु.से),नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग ), चिराग जैन (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्य प्रकाश तिवारी (रापुसे) उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) हेम प्रकाश नायक (रापुसे)के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम वह थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक नवी मोनिका पांडे ए थाना प्रभारी भट्टी प्रशांत मिश्रा एवं थाना प्रभारी निवाई निरीक्षक आनंद शुक्ला के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुए अपराधियों से पूछताछ कर पातासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाए गए थे एवं सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान संदेही का फुटेज प्राप्त हुआ, प्राप्त फुटेज के आधार पर टीम द्वारा तत्काल आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जाकर आरोपी भरत गुप्ता उर्फ राहुल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कुछ तक करने पर गुमराह करते रहा किंतु सघन एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए आज से करीब 6 माह पूर्व में जनवरी में भिलाई भट्टी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना चेन स्नेचिंग करने के लिए चोरी किया उसके पश्चात आरोपी द्वारा फरवरी माह में थाना निवाई क्षेत्र अंतर्गत मैत्री कुंज में टहल रही महिला के गले से सोने की चेन लूटने उसके बाद लगातार चार घटना नेवई क्षेत्र में घटित करता रहा। आज से करीब एक सप्ताह पूर्व थाना मोहन नगर क्षेत्र में सिंधिया नगर हनुमान मंदिर के पीछे सुबह करीब 6:00 बजे एक महिला अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठ कर पैदल अपने घर जा रही थी उसी वक्त महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लूट करना बताया जिससे अपने पास रखना बताए जिससे आरोपी के निशानदेही पर उनके कब्जे से पृथक पृथक 6 नग सोने की चेन व लॉकेट घटना में प्रयुक्त 1 नाग चोरी का मोटरसाईकल बजाज प्लेटिना बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से
पूर्ण बहादुर, प्र.आर. संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह, आरक्षक अनूप शर्मा, उपेंद्र यादव, पन्ने लाल, शिव मिश्रा, शहबाज खान, नरेंद्र सहारे, अजय गहलोत ,तिलेश्वर राठौर ,विक्रांत यदु, थाना नेवई से उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे, सउनि रामचंद्र कंवर,सउनि गंगाराम, सूरज पांडे, जगत पाल,आर. रवि बिसाई थाना मोहन नगर से उप निरीक्षक लक्ष्मण ठाकुर, मोहन साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपी भरत गुप्ता उर्फ राहुल पिता हरेंद्र गुप्ता उम्र 24 साल,निवासी आर.के कंपनी के सामने बजरंग पारा हथखोज थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग

Facebook Conversations