राज अनादकट ने क्यों छोड़ा था TMKOC....
‘तारक मेहता…’ में टप्पू के सफर के बारे में उन्होंने कहा, ‘शो के साथ मुझे अपने अनुभव को एक शब्द में बयां करना हो तो मैं अद्भुत कहूंगा. मैंने शो से बहुत कुछ सीखा है और मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मेरे पास इसके साथ कई तरह की यादें हैं. मेरी भावनाएं जुड़ी हैं. मैंने शो के साथ अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप तब की थी, जब हम सिंगापुर गए थे. मैंने शो से बहुत कुछ कमाया है. और इसलिए ये मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है राज अनादकट ने बताया कि उन्हें दो बार ‘बिग बॉस’ का ऑफर आया. ‘मैं बिग बॉस में जाना चाहूंगा. अगर मौका मिला तो अच्छा लगेगा. मैं इस शो का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इसकी शुरुआत से लेकर अब तक मैंने इसके लगभग सभी सीजन्स देखे हैं. मैं वास्तव में जाना चाहता था और मुझे 2022 और 2023 में ऑफर भी आया था, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो ना सका. अगर अब मिलेगा तो पक्का करूंगा. मुझे इसका कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है.वहीं, शो को छोड़ने के कारण के बारे में एक्टर ने कहा, ‘मेरे मन में हर समय यह सवाल आ रहा है कि मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों छोड़ा? मैंने ये शो 5 साल तक किया और मैं 1000 से ज्यादा एपिसोड्स का हिस्सा रहा. सफर खूबसूरत रहा लेकिन मैं और दूसरे किरदार को निभाना चाहता था. अपने करियर में ग्रोथ चाहता था और उस दिशा में काम करना चाहता था. इसलिए मैंने शो छोड़ने और नए प्रोजेक्ट खोजने का फैसला किया. मुझे टप्पू के रूप में अपनाने और इतना प्यार देने के लिए मैं वास्तव में आप सभी का आभारी हूं. मैं जल्द ही एक नए किरदार के साथ वापस आऊंगा.’

Facebook Conversations