स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मिला सम्मान
त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

राजनांदगाव। खैरागढ़ सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान में राजनांदगाव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोमल जंघेल, घम्मन  साहू, रामाधार रजक,विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, कमलेश कोठले,आलोक श्रीवास,चंदूलाल वर्मा,गोरेलाल वर्मा, जैनेंद्र जंघेल, गिरिजा चंद्राकर, प्रीति यादव, कांता यादव, डेविन कोठले, इंद्राणी वर्मा, जयंत्री साहू,वंदना टांडेकर, अनूप वर्मा आदि के आतिथी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू एवं उपस्थित अन्य अतिथियो द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान गुलदस्ता भेंटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की बहनों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसका लाभ लेने प्रेरित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंटकर  सम्मानित किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations