स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, 100 एकड़ में बनेगा एजूकेशन सिटी, 150 स्टार्टअप होंगे स्थापित...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर: देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी आजादी का 79 वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां राजधानी रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और शीर्ष अफसर मौजूद रहें।सीएम साय ने अपने सम्बोधन में छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के रोजगार के संबंध में बताया की उनकी सरकार स्टार्टप की दिशा में लगातार काम कर रही है। युवाओं को न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश और विदेशों में भी रोजगार हासिल हो इसके लिए उनका कौशल विकास किया जा रहा है। प्रदेश में तकनीक की दिशा में भी काम जारी है। इसके लिए नवा रायपुर में एजुकेशन हब का निर्माण किया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations