स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के थीम सांग को आम जनता के लिए निगम ने किया लॉन्च:
त्वरित ख़बरें - इस गीत को आयुक्त हरेश मंडावी ने लिखा है,गीत के बोल है "शिवनाथ के तीरे तीरे,दुर्ग बदलथे धीरे धीरे:

दुर्ग/ 11 मार्च। नगर पालिक निगम  डाटा सेंटर के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में आज महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के थीम सांग को आम जनता के लिए दुर्ग नगर निगम ने लांच किया।इस गीत को आयुक्त हरेश मंडावी ने लिखा है,गीत के सार,शिवनाथ के तीर तीर,दुर्ग बदलथे धीरे धीरे।हमार दुरुग शहर शिवनाथ नदी के किनारे बसा है।और दुर्ग शहर की जनता स्वच्छ्ता को अपनाते हुए धीरे धीरे बदल रहा है ।इस थीम सांग में दुर्ग शहर के सभी मुख्य वार्ड तालाब,नाला चौक चौराहा जिससे दुर्ग शहर बना है उसको पहले की अपेक्षा बेहतरीन भावना से भरपूर सर्वेक्षण वरिष्ठ नागरिकों और युवा वयस्को को थीम बेहतर प्राथमिकता देगा।और शहर को स्वच्छ्ता को बनाए रखने की दिशा में उसमें भागीदारी को सुदृढ़ करेगा।इस थीम के जरिए जनता को प्रात्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए 2022 में निगम द्वारा स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में दुर्ग को पायदान एक पर लाने की तैयारी शानदार तरीके से निगम कर ली है। स्वच्छ्ता वीडियो थीम के लॉन्च के मौके पर सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,दीपक साहू,हमीद खोखर,भोला महोविया,एल्डरमेन अजय गुप्ता समेत अधिकारीगण मौजूद थे।इस थीम में रेलवे स्टेशन से एक यात्री द्वारा दुर्ग शहर आता है हमर दुर्ग सुग्घर दुर्ग की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था देखकर घर न जाकर शहर घूमने की इच्छा जताई शंकर नाला के साथ -साथ जब सूरज चमकिस,सफाई दीदी मन ह रिक्शा लेके निकलिस,गर्मी ठंडी हो या बरसात काम करे घंटा चौबीस,हर मोहा माटी मा झाड़ू लगाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations