स्वच्छता रथ: धमधा में चल रहा जागरूकता  अभियान
त्वरित ख़बरें - निशा बिश्वास ब्यूरो प्रमुख

जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा द्वारा स्वच्छता रथ तैयार किया गया है जिसमें जनपद पंचायत धमधा के 119 ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का विस्तार से प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस जागरूकता रथ को ईश्वर साहू विधायक विधानसभा क्षेत्र साजा द्वारा ग्राम पंचायत बरहापुर  में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | यह रथ जनपद पंचायत धमधा के सभी ग्राम पंचायत एवं गांव में जा जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं  | जिसमें गांव में होने वाली गंदगी और उसमें होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही शहरों की तरह ग्राम पंचायत में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया गया है ग्रामीणों को स्वच्छता रथ के माध्यम से स्वच्छता के संबंध में सभी जानकारी दी जा रही है जिसमें ग्रामीण द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है वहीं 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समस्त गांव का भ्रमण कर यात्रा पूर्ण कर ली जाएगी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations