बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी-बालोद में पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में क्षेत्रवार कार्यों की स्थिति, दस्तावेजों के सत्यापन और मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक जानकारी की नियमानुसार जांच करें और आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन सावधानीपूर्वक सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए मतदाताओं से जुड़े अभिलेखों की जांच, आवश्यक प्रपत्रों के निराकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

Facebook Conversations