स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों,
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

पंचायतों में किया गया साफ सफाई एवं श्रम दान

दुर्ग, 03 अक्टूबर 2024/ जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तिम दिन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, पंचायतों सहित गांव-गांव में साफ सफाई एवं श्रम दान किया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ  दिलाते हुए जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर  2024 तक जिले के चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आज कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, सभी तहसील कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं सभी शासकीय अस्पताल, महाविद्यालयों, स्कूलों, नगरीय निकायों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations