26 फरवरी 2023
राजनांदगांव। आदर्श ग्राम सुरगी में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पलता साहू की स्मृति वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रवचन कर्ता पंडित श्री श्याम महाराज जी है उन्होंने कथा प्रसंग में प्रहलाद चरित्र एवं हिरण्यकश्यप वध की कथा सुनाई और हिरण्यकश्यप वध की झांकी प्रस्तुत की गई।
प्रवचनकर्ता पंडित श्याम जी महाराज ने कथा प्रसंग में कहा कि गर्भवती माताओं को अच्छी कथाएं ,चित्र देखना चाहिए। जो जीव को भगवान का नाम लेने विवश कर दे वह पहलाद है। नौ सीढ़ी नवधा भक्ति को जीवन में अपनाएं ।भगवान को भूलना ही संसार में विपत्ति है ,और भगवान का स्मरण करना ही संसार की सबसे बड़ा संपत्ति है। उन्होंने आगे कहा कि बचपन में भक्ति को प्रबल रखें। दुर्गुणों को त्याग कर सद्गुण को अपनाने का नाम होलिका दहन है। पुत्र के पाप के कारण माता-पिता को दुर्गति होती है और पुत्र के पुण्य के कारण माता-पिता को सद्गति प्रदान होती है ।मनुष्य के दुख का कारण अभिमान हैं। अपने अंदर के अहंकार को भगवान के नाम स्मरण से मिटाना चाहिए। भक्त के मन में विश्वास हो तो भगवान उसके रक्षा के लिए कहीं से प्रगट हो सकते हैं।

Facebook Conversations