सुकमा के कई गांवों में आया जल प्रलय, टूटा संपर्क...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

जिले के ग्राम पंचायत पोगाभेज्जी एवं सिरसट्टी इलाके के दो दर्जन गांव के ग्रामीण पुल के अभाव में उफनती नदी को पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। शासन प्रशासन इस इलाके में पुल निर्माण को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली सरकार के द्वारा पुल निर्माण करने की स्वीकृति की थी, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही पुल निर्माण का कार्य को निरस्त कर दिया गया है। हमारी समस्याओं को सभी नजर – अंदाज करते हैं जिसकी वजह से पुल निर्माण नहीं हो पा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations