दुर्ग। जिले के भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को बड़ी कानूनी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉलेज के संबंध में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद कॉलेज में BAMS की 100 सीटों पर विद्यार्थियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।
हाईकोर्ट के इस निर्णय से कॉलेज प्रबंधन को राहत मिली है। साथ ही आयुर्वेद की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश की उम्मीद जगी है। NCISM के आदेश के चलते इन सीटों पर प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
हाईकोर्ट द्वारा आदेश निरस्त किए जाने के बाद अब कॉलेज में 100 BAMS सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है।
इस फैसले को दुर्ग के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Facebook Conversations