सरस्वती उच्च. माध्य. विद्या मंदिर राजनांदगांव में किया गया ‘स्मरण शक्ति विकास कार्यशाला’ का आयोजन किया...
त्वरित खबरें - नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :-  सरस्वती उच्च. माध्य. विद्या मंदिर राजनांदगांव में किया गया ‘स्मरण शक्ति विकास कार्यशाला’ का आयोजन । स्कूल के प्राचार्य बी.एल. कश्यप सर कार्यक्रम को अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष और प्रमुख अतिथि रोहित तेलंग ने प्रथमता माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात प्राचार्य सर द्वारा प्रमुख अतिथि रोहित तेलंग सर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित लगाई । स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी आचार्य भी कार्यशाला में सहभागी थे। इस कार्यशाला का आयोजन मेटा माईंड अकेडमी की ओर से स्कूल के बच्चे एवं शिक्षकों के लिए किया गया था। मेटा माईंड अकेडमी के डायरेक्टर एवं मेमोरी कोच रोहित तेलंग सर ने प्रमुख वक्ता के रूप में बच्चों को मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में मेटा माईंड अकेडमी की टीम से गोविंद एन्नावार और अन्य सहकर्मी उपस्थित थे। कार्यशाला के विषयांतर्गत स्मरण शक्ति विकास, बौद्धिक विकास इन विषयो पर मार्गदर्शन किया गया। मेमोरी कोच रोहित तेलंग सर ने बच्चों को किसी भी विषय को एकदम आसान तरीके से कैसे पढ़ा और याद किया जा सकता है। इस पर आधारित महत्वपूर्ण मेमोरी तकनीक से बच्चों को अवगत कराया। आसान तरीको से कोई भी कठिन से कठिन विषयों पर प्रभुत्व हासिल करने के लिए इन मेमोरी तकनीको का उपयोग बच्चों ने पढ़ाई के दौरान करना चाहिए और इसी के साथ अपनी पढ़ाई को बेहतर करने के लिए एकग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन का महत्व मुख्य वक्ता ने समझाया और मेडिटेशन के कुछ अभ्यास भी बच्चो से करवाए। नए पढ़ाई के तरीके बेहद आसान लगने से छात्र-छात्राओं का कार्यशाला में उत्साह अधिक देखने को मिला।  रोहित तेलंग सर ने बताया कि छात्र-छात्राएं जो परीक्षा के डर को अपने मन में बैठा लेते है उस डर को मेडिटेशन की मदद से मन से सहजता से निकाला जा सकता है। कार्यशाला के समापन दौरान बच्चों को भविष्य की पढ़ाई के लिए रोहित तेलंग सर ने शुभकामनाएं दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations